फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   देश-प्रदेश का नेतृत्व करने वाले क्या जाने संतान का सुख: माविया

देश-प्रदेश का नेतृत्व करने वाले क्या जाने संतान का सुख: माविया

Sat, 04 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
देश-प्रदेश का नेतृत्व करने वाले क्या जाने संतान का सुख: माविया
देवबंद (सहारनपुर)। विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले पूर्व विधायक माविया अली ने इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया है। माविया अली ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह इस देश का दुर्भाग्य है जो लोग देश और प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं उनके कोई संतान नहीं है। इसलिए वह संतान के सुख दुख को क्या समझेंगे।
विज्ञापन

पहले मैं मुसलमान हूं उसके बाद हिंदुस्तानी। यह विवादित बयान देकर चर्चाओं में आए देवबंद से सपा के पूर्व विधायक माविया अली ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने निशाना साधा है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर। शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करने के दौरान माविया अली ने सपा शासन में बेटियों की शादी के लिए चलाई गई कन्या धन योजना को योगी सरकार द्वारा बंद किए जाने को लेकर पीएम मोदी व सीएम योगी का नाम लिए बिना कहा कि यह सरकार जो जानवरों के नाम पर बनी हैं वो गरीबों और महिलाओं के दुख दर्द को क्या समझेंगी। यह सरकार केवल बड़े बड़े झूठे वादे करनी जानती हैं। सरकार यह नहीं जानती कि किसी गरीब के घर में बिन ब्याही बेटी बैठी है। जिसकी शादी करने में उन्हें कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस चीज को यह नहीं समझ सकते। क्योंकि जिस के घर में बेटी होगी वो ही इन सब बातों को समझ सकता है। माविया अली ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश और प्रदेश का नेतृत्व जो लोग कर रहे हैं उनके कोई बेटी नहीं है। ये औलाद के सुख को नहीं जान सकते इनकी कथनी और करनी में अंतर है। माविया अली ने कहा कि जानवरों के नाम पर बनी सरकार बेटियों के बारे में क्या सोच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed