फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राज्य कुराश प्रतियोगिता में शामली का दबदबा

राज्य कुराश प्रतियोगिता में शामली का दबदबा

Tue, 29 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
राज्य कुराश प्रतियोगिता में शामली का दबदबा
राज्य कुराश प्रतियोगिता में शामली का दबदबा
विज्ञापन

सहारनपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई पांचवीं राज्य कुराश प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। सर्वाधिक 20 पदकों के साथ शामली पहले स्थान पर रहा, जबकि 16 पदकों के साथ गोरखपुर दूसरे और 15 पदकों के साथ कानपुर तीसरे स्थान पर रहा। पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

40 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ की प्रियांशी पहले, सहारनपुर की दीक्षा दूसरे तथा सहारनपुर की प्रेरणा और कानपुर की कानिया संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। 44 किलोग्राम भार वर्ग में गोखपुर की रोशनी ने पहला, सहारनपुर की नाबिया ने दूसरा तथा सहारनपुर की शीना और कानपुर की प्रतिभा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 48 किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर की अंजली पहले, सहारनपुर की ही नेहा दूसरे तथा शामली की रिया तीसरे स्थान पर रही। 51 किलोग्राम भार वर्ग में शामली की अदिति ने पहला, सहारनपुर की रोशनी ने दूसरा और सहारनपुर की ही बुशरा ने तीसरा स्थान पाया। 57 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ की त्रिशला पहले और गोरखपुर की तान्या दूसरे स्थान पर रही। 57 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में मेरठ की तान्या ने पहला, सहारनपुर की शैली ने दूसरा तथा गोरखपुर की शिवानी और सहारनपुर की अंजली ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुषों के 30 किलोग्राम भार वर्ग में बाराबंकी के हिमांशु ने पहला, शामली के हर्ष ने दूसरा तथा शामली के अनंत और आंशिक ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। 45 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर के आकाश पहले, कानपुर के अरुण दूसरे तथा कानपुर के ही ललित और कुनाल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 46 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में फर्रुखाबाद के आलोक ने पहला, गोरखपुर के मांटू ने दूसरा तथा बाराबंकी के मो. सैफ और फैजाबाद के सौरभ ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा अन्य मुकाबले भी कराए गए। समापन समारोह में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अरुण, देवेंद्र, राजकुमार, किरन कोरी, मोहित, अजय, अमित, भावना, सोनवीर, रविकांत धीमान, कमलेश, आजाद, राजीव, संजीव, कांशीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed