{"_id":"59a31bf04f1c1bb3488b47e8","slug":"21503861744-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमावली के विरूद्घ चुनाव कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमावली के विरूद्घ चुनाव कराने का आरोप
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमावली के विरुद्ध चुनाव कराने का आरोप
सहारनपुर। हाल ही में हुए पैरामाउंट ट्यूलिप रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव को लेकर पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने नियमावली के विरुद्ध नई कार्यकारिणी का गठन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अपात्र लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने वाले लोगों को ही कार्यकारिणी में पदाधिकारी बनाया गया। जिले में धारा 144 लगी है। बिना परमिशन के चुनाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौहान सहित सुनील सूरी, राजवीर चौहान, अनिल अरोड़ा, अवनीश, पीके जैन, रणधीर सिंह ने कहा कि मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।
वाहन चालक महासंघ की कार्यकारिणी गठित
सहारनपुर। राजकीय वाहन चालक महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। रविवार को बाल विकास विभाग से वाहन चालक राजेंद्र सैन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से हरिओम को जिलाध्यक्ष, मुकेश त्यागी को जिला उपाध्यक्ष, बालेश कुमार सैनी को मंत्री, शिवराज गिरी को उपमंत्री, राजवीर सिंह को प्रचार मंत्री, बृजपाल को कोषाध्यक्ष, नरेश कुमार को लेखा परीक्षक चुना गया।