{"_id":"595e875c4f1c1baf458b4737","slug":"21499367260-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामारी, खाद्य पदार्थों के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामारी, खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामारी, खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कोर्ट रोड स्थित खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापामारी की। विभाग की टीम ने दही, मावा और पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ भेज दिए।
प्रशासनिक अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद डीएम पीके पांडेय ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को शाम को ही खाद्य पदार्थों की दुुकानों पर छापा मार कार्रवाई करने और चेकिंग करने के निर्देश दिए। जिस पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में कोर्ट रोड स्थित गुलाब स्वीट्स और रवि डेयरी पर छापा मारा। रवि डेयरी से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दही और पनीर के नमूने लेकर सील कर दिए। इसके बाद टीम ने गुलाब स्वीट्स पर छापा मार कार्रवाई की। टीम ने गुलाब स्वीट्स से खोया का नमूना लेकर सील कर दिया।
अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक खाद्य पदार्थों के तीन सैंपल लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी कार्रवाई जारी है। कुछ और दुकानों से सैंपल लिया जाएगा।