{"_id":"5c91346fbdec22143c034d21","slug":"201553020015-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के दिन खिल जाते हैं, रंगों से रंग मिल जाते हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के दिन खिल जाते हैं, रंगों से रंग मिल जाते हैं...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। होली पर्व को लेकर महानगर में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया और गीतों पर झूमते हुए नजर आए। एक-दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी।
बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में होली पर्व के उपलक्ष में मनोकामना पूर्ण सुंदरकांड और पांच श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने श्री बालाजी महाराज के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किए। इसके पश्चात प्रभु को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गए। इस दौरान अरुणा जोशी, देविका, राधा रानी, रीता आनंद, राकेश कुमार, अयोध्या शुक्ला, अनिल सैनी, धर्मपाल, अरविंद जैन, राम प्रताप शुक्ला, सुभाष सैनी, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर, भूतेश्वर नगर स्थित जानकी भवन में श्री वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सुनील बंसल शामिल हुए। महिला इकाई की सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राधा-कृष्ण बने कलाकारों के साथ लोगों ने जमकर नृत्य किया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान सर्वेश मित्तल, दीपक भइया, रघुनाथ बसंल, जेपी अग्रवाल, आदेश गुप्ता, केसी बंसल, संजीव मित्तल, सुशील आर्य, विनोद मित्तल, विशल मित्तल, संजय गुप्ता मौजूद रहे। अंबाला रोड स्थित सभागार में जन जागृति संगठन द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधान सरदार तेजपाल सिंह, अनिल अरोड़ा, चंदन कार्तिक, राकेश नरूला, सुदर्शन भंडारी, डाक्टर केके खन्ना उपस्थित रहे। मोहल्ला रागनगर में नरेंद्र खोटियान के आवास पर श्री गुरु गोरखनाथ क्लब द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कया। गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। बापूजी नगर स्थित मिनीलैंड स्कूल में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कुसुम शर्मा व आरसी जैन ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अंशिका, राधिका, मनी, रिया, मुस्कान, पृथ्वी, अनंत ने होली के दिन खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं गीत पर प्रस्तुति दी। इस दौरान पायस सैनी, वंश, सम्राट, अंशिका सिंह, कार्तिक, दिव्यांशी, वैष्णवी उपस्थित रहे। जेवी जैन डिग्री कॉलेज के छात्रों ने छुट्टी के बाद जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। कॉलेज के बाहर छात्र-छात्राएं होली को लेकर उत्साहित नजर आए। दिल्ली रोड स्थित सभागार में हिंदू युवा वाहिनी द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री नागेंद्र प्रताप सिंह ने सबको होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जब से महंत योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने हैं, तब से प्रदेश की जनता चैन की नींद सो रही है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर योगेंद्र सिंह, मानवेंद्र चौहान, संजय वर्मा, नरेंद्र बालियान, अशोक बर्मन, विशाल खत्री, अमित सैनी, अजय राणा, विवेक, टिंकू, तरुण चौधरी, परम बत्रा, अशोक मलिक मौजूद रहे।