{"_id":"5c5dd659bdec224b57504fcc","slug":"201549653593-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में भर्ती लोगों का जाना हालचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में भर्ती लोगों का जाना हालचाल
विज्ञापन
सहारनपुर। जहरीली शराब पीने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों का सांसद राघव लखनपाल शर्मा के भाई राहुल लखनपाल शर्मा ने हालचाल जाना। उन्होंने लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। राहुल लखनपाल शर्मा ने सीएमओ और अस्पताल स्टाफ से कहा कि इन लोगों का बेहतर इलाज किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को दिक्कत न होने दी जाए। वहीं, भाजपा के पूर्व विधायक राजीव गुंबर और महावीर राणा ने गांव उमाही, माली, शबतपुर का दौरा कर पीड़ित लोगों को पूरी मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
बसपाइयों ने की दस-दस लाख मुआवजा दिए जाने की मांग
सहारनपुर। देहरादून चौक स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में बसपाइयों ने जहरीली शराब पीने के कारण मरे लोगों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष शशिपाल, बसपा नेता हाजी फजलुरर्हमान, जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम, जनेश्वर प्रसाद, राव बाब, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, रविंद्र मोल्हू, इमरान मलिक, विजयपाल सिंह, राव बाबर, एस. आलम ने कहा कि यदि पुलिस-प्रशासन कच्ची शराब बनाने वालों पर समय रहते कार्रवाई करता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।