फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   2038 बकाएदारों के कनेक्शन काटे

2038 बकाएदारों के कनेक्शन काटे

Thu, 06 Dec 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
2038 बकाएदारों के कनेक्शन काटे
देवबंद (सहारनपुर)। अगर आप विद्युत निगम के 10 हजार रुपये के ऊपर के बकाएदार हैं तो उसे फौरन ही जमा करा दें। वरना आपका कनेक्शन तो कटेगा ही साथ ही एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। विद्युत निगम की बैठक में अधिशासी अभियंता ने मातहतों को आदेश दिए हैं कि 10 हजार रुपये से ऊपर के बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए जाएं और उनके खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन

बुधवार को सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित विद्युत उपकेंद्र पर हुई बैठक में अधिशासी अभियंता अनिल कुमार गर्ग ने कहा कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के आदेश पर बिजली चोरी और बकाएदारों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत 10 हजार रुपये से ऊपर के बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। यदि बकाया जमा कराए बिना कोई उपभोक्ता बिजली का प्रयोग करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 138बी के तहत कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इतना ही नहीं अनिल कुमार गर्ग ने बैठक में मौजूद मातहतों की जमकर क्लास भी लगाई। साथ ही स्पष्ट रूप से कहा कि यदि कोई कर्मचारी बिजली चोरी कराते हुए मिलता है तो उपभोक्ता के साथ साथ उसके विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली की कार्रवाई में तेजी लाने के आदेश भी दिए। साथ ही बताया कि अभी तक 2038 कनेक्शन काटे जा चुके हैं। अनिल गर्ग ने उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए शीघ्र बकाया जमा करा दें। इस मौके पर एसडीओ अमित त्यागी, पवन यादव, मो. जीशान, रियासत, रिंकू कुमार, सन्नी कुमार, तनवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवक ने तेजाब पी लिया, रेफर
देवबंद। कुलसत गांव में एक युवक ने तेजाब पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसत गांव निवासी सलेख चंद के बेटे सुशील (24) ने बुधवार को घर में रखा तेजाब पी लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। तेजाब पीने के कारणों का पता नहीं चला। वहीं, पुलिस ने गोपाली निवासी अशोक, सराय काहरान निवासी आजाद व अंबोली निवासी अरविंद का शांतिभंग की धारा में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed