फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भीम आर्मी ने कप्तान से की अवैध शराब की बिक्री बंद कराने की मांग

भीम आर्मी ने कप्तान से की अवैध शराब की बिक्री बंद कराने की मांग

Thu, 13 Sep 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी ने कप्तान से की अवैध शराब की बिक्री बंद कराने की मांग
बेहट (सहारनपुर)। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर गांव नगला खुर्द में अवैध रूप से बेची जा रही शराब को बंद कराने की मांग की। उनका कहना है कि उनके द्वारा पूर्व में भी कोतवाली प्रभारी एवं सीओ के यहां प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, उल्टे शराब विक्रेता की पत्नी एवं लड़की उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में भीम आर्मी एकता मिशन के ग्राम नगला खुर्द अध्यक्ष जोनी खन्ना, सचिन, अमित कुमार, मैनपाल, विवेक गौतम, अमर गौतम, आकाश कुमार, अंकित कुमार, मोहित कुमार, अक्षय, अरविंद कुमार, विपिन कदम, पैगवाल, डा. अरविंद, भूपेंद्र सिंह, राजवीर सिंह आदि ने बताया, कि उनके गांव नगला खुर्द में बड़े पैमाने पर हरियाणा से तस्करी कर लाई जाने वाली शराब की बिक्री की जा रही है, जिससे छोटे-छोटे बच्चे एवं युवा पीढ़ी नशे की आदि हो रही है। परचून की दुकान पर शराब बेची जाती है। शराबी रात-दिन गलियों में हुड़दंग करते है। कई बार छात्राओं के साथ भी अश्लील हरकतें भी हो चुकी है, जिससे बड़ी घटना होने से बाल-बाल बची। आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस ने इस कारोबार को बंद तो नहीं कराया बल्कि 11 सितंबर को शराब बेचने वाले एक विक्रेता की पत्नी और लड़की उनके घर पर पहुंची और बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का कहना था, कि यदि पुलिस ने समय रहते अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की, कि तो कोई भी बड़ी घटना घट सकती है, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed