{"_id":"5b9178d1867a557f714f6c8e","slug":"201536260305-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लासिक वोकल नृत्य कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लासिक वोकल नृत्य कार्यशाला का आयोजन
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लासिक वोकल नृत्य कार्यशाला का आयोजन
गंगोह। शोभित विश्वविद्यालय में स्पिक मैके विरासत श्रृंखला के पांच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भुवनेश कौमकली के निर्देशन में क्लासिक वोकल नृत्य की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कत्थक नृत्यांगना मालती श्याम ने भी विद्यार्थियों को नृत्य कला की बारीकियां सिखाई।
कार्यशाला का शुभारंभ प्रति कुलपति प्रो. रणजीत सिंह, कुलसचिव डा. महीपाल सिंह, डा. एसके पाठक, सूफी जहीर अख्तर और कार्यक्रम संयोजक डा. प्रशांत कुमार ने किया। कार्यशाला में महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म दा मैकिंग ऑफ महात्मा का प्रदर्शन भी किया गया है। यह फिल्म महात्मा गांधी के जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करती है। विद्यार्थियों को फिल्म के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बहुआयामी व्यक्तित्व को जानने, समझने एवं चर्चा करने का अवसर मिला। स्पिक मैके विरासत श्रृंखला के सहारनपुर चैप्टर के समन्वयक पंकज मल्होत्रा भी मौजूद रहे।