{"_id":"5b50dbca4f1c1b48748b5dec","slug":"201532025802-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"91 प्राइमरी स्कूलों को गोद लेंगे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
91 प्राइमरी स्कूलों को गोद लेंगे विधायक
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के परिषदीय स्कूलों की स्थिति को लेकर नगर विधायक संजय गर्ग व्यथित है। गर्ग शहर क्षेत्र के 91 परिषदीय स्कूलों को गोद लेने की तैयारी में हैं। इसके लिए वह अपने स्तर से सरकारी स्कूलों की कमियों का अपने स्तर पर सर्वे करा रहे है। विधायक निधि और व्यक्तिगत प्रयासों से स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उनका दावा है कि अगले सप्ताह तक सर्वे कार्य पूरा हो जाएगा।
अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में परिषदीय स्कूलों में पंखे तो टंगे हैं, पर बिजली कनेक्शन नहीं, शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसी का संज्ञान लेकर नगर विधायक संजय गर्ग ने अमर उजाला थैंक्स कहते हुए इस मुहिम की सराहना की। विधायक संजय गर्ग ने कहा कि वह खुद परिषदीय स्कूलों की स्थिति को लेकर बेहद चिंतित है। शिक्षाधिकारियों को एसी रूम की सुविधा है, लेकिन स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों के लिए पंखे तक नहीं है। कहीं शौचालय नहीं तो कहीं स्वच्छ पानी का इंतजाम नहीं है। उन्हें बताया गया है कि शहर क्षेत्र में 91 परिषदीय स्कूल है, जो 48 स्थानों पर संचालित है। वह अपने स्तर से स्कूलों की स्थिति का सर्वे करा रहे है, ताकि साफ हो सके कि किस स्कूल में क्या दिक्कत है। यह सर्वे अगले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। वह इन स्कूलों को गोदकर लेकर सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास करेंगे। विधायक निधि के अलावा उन्होंने अलग से एक फंड भी बनाया है।
कापी-पेंसिल कौन देगा
नगर विधायक संजय गर्ग ने सवाल उठाया है कि शासन बच्चों को किताबें तो उपलब्ध करा दी हैं। बच्चों को कापी और पेंसिल कौन देगा। क्या इसके बिना पढ़ाई संभव है। तमाम स्कूलों से कापी और पेंसिल की डिमांड आ रही है। वह अपने स्तर से कापी और पेंसिल उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहें।