फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाईचारा कायम करना वक्त की अहम जरूरत: शाहिद

भाईचारा कायम करना वक्त की अहम जरूरत: शाहिद

Fri, 20 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
भाईचारा कायम करना वक्त की अहम जरूरत: शाहिद
सहारनपुर। जामिअतुल तय्यिबात निस्वां कॉलेज हबीबगढ़ में ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, समाजसेवी हाजी फजलुरर्हमान, एमएलसी उमर अली खान, सपा नेता सरफराज खान, नायब शहर काजी नदीम अख्तर, राव कारी, आम आदमी पार्टी नेता योगेश दहिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शाहिद मंजूर ने कहा कि आज चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल है। भाईचारा कायम करना वक्त की अहम जरूरत है। लोग सियासी रोटियां सेकने के लिए देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकना चाहते हैं। उन्होंने फिरका परसती ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने पर जोर दिया। मौलाना याकूब बुलंदशहरी ने कहा कि तालीम के बिना कोई कौम तरक्की नहीं कर सती। तालीम ही समाज में सिर उठाकर जीने का सलीका सिखाती है। असलम सैफी, हाजी नूर अहमद, मौलाना रियाजुल इस्लाम, मौलाना सलमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed