{"_id":"5b41102c4f1c1b08278b52b0","slug":"201530990636-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण
चिलकाना। बस स्टैंड सहित कस्बे के विभिन्न स्थानों पर फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने बस स्टैंड पर रेहडी वालों द्वारा किए अतिक्रमण को हटवाया। रेहडी वालों ने स्थायी दुकानों के आगे और बस स्टैंड पर जगह-जगह अतिक्रमण कर रखा है। सड़क के बीच रेहडी खडी करने से वाहन चालकों सहित आम आदमी को परेशानी हो रही है। जनता ने कई बार पुलिस से अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी। पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि यदि पुन: अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उनके सामान को जब्त कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि कस्बे में बस स्टैंड स्थित भारतीय स्टेट बैंक, मेन बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक एवं को-आपरेटिव बैंक और सुल्तानपुर स्थित यूको बैंक के बाहर सबसे ज्यादा अतिक्रमण रहता है। मेन रोड स्थित इन बैंकों के सामने बैंक ग्राहकों के इतने वाहन खडे़ होते हैं कि यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।