फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रमजान में फलों पर महंगाई की मार

रमजान में फलों पर महंगाई की मार

Mon, 28 May 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
रमजान में फलों पर महंगाई की मार
रमजान में फलों पर महंगाई की मार
विज्ञापन

सहारनपुर। रमजान माह में फलों पर महंगाई की मार पड़ी है। इससे रोजेदारों के साथ आम लोग भी परेशान हैं। नए और पुराने शहर के दामों में भारी अंतर देखा जा रहा है। फल मंहगे होने के कारण बिक्री में कमी आई है।
रमजान माह में पहले के मुकाबले फलों के दाम बढ़ गए। गर्मी को देखते हुए रोजेदार इफ्तारी और सहरी के समय खजूर के साथ ज्यादातर फलों की इस्तेमाल करते हैं ताकि शरीर में पानी की पूर्ति हो सके। इस बार महंगाई के कारण फल खरीदते हुए रोजेदारों के पसीने छूट रहे हैं। आम नागरिकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों की अपेक्षा बिक्री में भी गिरावट आई है। सेल कम होने की वजह से दुकानदार माल कम मंगवा रहे हैं। साथ ही नए और पुराने शहर में फलों के दामों में 50 से 60 रुपये प्रति किलो का अंतर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

------------------------------
फल, नए शहर के दाम, पुराने शहर रेट ( प्रति किलो)
अंगूर, 200 150
आम, 100 70
तरबूज, 30 20
आडू, 90 70
मौसमी, 80 60
अनार, 120 100
मालटा, 140 100
सेब 200 160
----------------------------
100 से 200 रुपये तक 250 ग्राम खजूर
सहारनपुर। इफ्तारी के समय रोजेदार खजूर से अपना रोजा खोलते हैं। बाजार में खजूर के दाम भी आसमान छू रहे हैं। बाजार में 250 ग्राम खजूर का पैकेट 100 से 200 रुपये तक है। इसी तरह नारियल पानी 50 रुपये का एक पीस और 100 रुपये में तीन पीस कीवी का रेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
बोले, फल कारोबारी
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित सब्जी मंडी में दुकान करने वाले मोहम्मद मुस्तकीम का कहना है कि लोकल बागों से फल ना आने की वजह से दामों में वृद्घि हुई है। अभी बाजार में दूसरे राज्यों से ही फल आ रहे हैं। इस कारण फल महंगे हैं और बिक्री में कमी आई है। पुराने शहर के फव्वारा चौक पर दुकान करने वाले फल कारोबारी हाजी अनवर का कहना है कि फलों के दाम बढ़ने के कारण रोजेदार बस जरूरतों का ही सामान खरीदत रहे हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार फलों के दामों में काफी तेज आई है, जिससे बिक्री में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed