{"_id":"5ae0d0b84f1c1b6e098b657b","slug":"201524682936-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला और बारीक बताकर नहीं खरीदा गेंहू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला और बारीक बताकर नहीं खरीदा गेंहू
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काला और बारीक बताकर नहीं खरीदा गेंहू
लखनौती। क्षेत्र में एक किसान गेहूं लेकर अनाज मंडी पहुंचा तो वहां बारीक और काला बताकर इसकी खरीद से इंकार कर दिया गया। इससे किसान को मायूस लौटना पड़ा। किसान का कहना है कि एक ओर तो सरकारी खरीद बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है तो दूसरी ओर उनका गेहूं ही नहीं खरीदा जा रहा है।
गांव सांगाठेड़ा निवासी किसान इरशाद बुधवार को ट्रैक्टर-ट्राली में गंगोह के नानौता रोड स्थित नवीन अनाज मंडी में लगे सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर अपना गेंहू बेचने के लिए आया था। इरशाद ने बताया कि क्रय केंद्र अधिकारी ने गेहूं की जांच की और उसके गेहूं को काला और बारीक बताकर खरीदने से इंकार कर दिया। किसान ने बताया कि उसने खेत में 100 बीघा से ज्यादा गेहूं बो रखा है। अभी तक केवल 20 बीघा गेंहू की थ्रेसिंग हो पाई है जबकि अभी तक 80 बीघा गेहूं उसके खेत में खड़ा है। वह प्रतिवर्ष सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर ही अपना अनाज बेचता आया है। सरकारी क्रय केंद्र ही जब उसका गेहूं नहीं खरीद रहा तो वह इसे कहां लेकर जाएगा। उधर, गेहूं क्रय केंद्र अधिकारी एसएमआई मनोज कुमार गौतम का कहना है कि सरकार द्वारा निर्धारित किए गए मानकों के अनुरूप ही गेहूं खरीदा जा रहा है। इसमें बारीक और काला अनाज खरीदने की अनुमति नहीं है।