{"_id":"5ac51fc44f1c1bcf618b577d","slug":"201522868164-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर और डीएम ने कंपनी बाग में बन रही सडकों का औचक निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर और डीएम ने कंपनी बाग में बन रही सडकों का औचक निरीक्षण किया
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी और जिलाधिकारी पीके पांडे ने आज कंपनी बाग में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता का परीक्षण किया। सड़क में कई जगह गड्ढे मिलने पर उन्होंने अभियंताओं को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मानकों के अनुरूप गुणवत्ता परक कार्य ना कराने वाले अभियंताओं के वेतन से शासकीय धनराशि वसूली की जाएगी। उन्होंने कंपनी बाग की सड़क निर्माण का कार्य निर्धारित समय अवधि के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
बुधवार के कमिश्नर और डीएम ने कंपनी बाग में हो रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने कहा कि सड़क बनाने के तुरंत बाद ही दोनों तरफ टाइल्स भी लगाई जाएं। उन्होंने कहा सड़क के हर मोड़ पर इंडिकेटर लगाए जाएं जिससे आमजन को परेशानी ना हो।
मंडलायुक्त ने कहा कि बरसात के बाद भी वो सड़क की गुणवत्ता को देखेंगे। यदि इस सड़क में कोई कमी पाई गई संबंधित अभियंताओं के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क की गुणवत्ता में कमी होने पर अभियंताओं के वेतन से सड़क निर्माण की धनराशि को वसूला जायेगा। उन्होंने संयुक्त निदेशक उद्यान को सड़क निर्माण कार्यों पर निगाह रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरयुक्त गौरव वर्मा को निर्देश दिए कि कंपनी बाग में साठ फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाये। उन्होंने कहा कि इसके लिए काम शुरू कर दें तथा आगामी 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा सके । उन्होंने कहा कि नगर निगम की जितनी भी स्ट्रीट लाइटें कंपनी बाग में लगी है। उनके संचालन की जांच करा ली जाए।
विज्ञापन
नगरयुक्त गौरव वर्मा, संयुक्त निदेशक उद्यान राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग केके त्यागी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।