फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अधिकारी सुनेंगे गन्ना किसानों की समस्याएं

अधिकारी सुनेंगे गन्ना किसानों की समस्याएं

Thu, 05 Apr 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
अधिकारी सुनेंगे गन्ना किसानों की समस्याएं
सहारनपुर। पर्चियां नहीं मिलने या कम पर्ची होने से परेशान किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब उप गन्ना आयुक्त और जिला गन्ना अधिकारी अगले दो दिन गन्ना विकास समितियों में गन्ना किसानों की समस्याओं को सुनकर निराकरण कराएंगे।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने गन्ना किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक गन्ना समिति सहारनपुर और अपराह्न 3 बजे से सांय 6 बजे तक गन्ना समिति सरसावा में गन्ना किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराया जाएगा। 6 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे से 6 बजे तक गन्ना समिति बेहट और 7 अप्रैल को पूर्वाहन 11.30 बजे से अपराह्न 2.30 बजे तक गन्ना समिति देवबंद एवं अपराह्न 3.30 बजे से सांय 6.30 बजे तक चीनी मिल समिति नानौता के परिसर में किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर संबंधित समिति के सभी गन्ना सुपरवाइजर, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, सचिव प्रभारी और चीनी मिल के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed