{"_id":"5a623b784f1c1b74268b54b4","slug":"201516387192-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला वलीपुरा के लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ला वलीपुरा के लोगों ने किया हंगामा
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। खलासी लाइन क्षेत्र के मोहल्ला वलीपुरा निवासियों ने रेलवे अधिकारियों द्वारा बनवाई जा रही दीवार का विरोध किया। लोगों ने रेलवे अधिकारियों पर मोहल्ले का रास्ता बंद करने का आरोप लगाया और अधिकारियों को काम करने से रोक दिया।
शुक्रवार को मोहल्ला वलीपुरा में रेलवे की भूमि पर दीवार बनाने का कार्य कराया जा रहा था। उसी समय लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने दीवार बनाने का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने निर्माण कर रहे कर्मचारियों को भी खदेड़ दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि रेलवे अधिकारी उनके मोहल्ले का रास्ता रोक रहे हैं। जबकि उन्होंने डीआरएम को पहले ही ज्ञापन देकर रास्ता दिलाने की मांग की थी। जिस पर डीआरएम ने नगर निगम को नक्शा तैयार करने के लिए कहा था। लेकिन उससे पहले ही रेलवे के अधिकारी इस पर दीवार खड़ी कर रास्ता बंद कर रहे हैं। इस मामले में लोगों ने डीआरएम को पत्र भेजकर रास्ता बंद न कराए जाने के निर्देश दिए जाने की मांग की है। हंगामा करने वालों में दिनेश तेजान, सुनील कुमार, नरेश, रेंद्र, नवीन, रमेश कुमार, अरविंद कुमार, अनुज समेत अनेक लोग शामिल रहे। इस मामले में रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह रेलवे की भूमि है और रेलवे की लाइन भी इधर से जा रही है। जिस कारण यहां दीवार लगाई जा रही है।