फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पदक झटकने को जुटेंगे प्रदेश भर के जूडो खिलाड़ी

पदक झटकने को जुटेंगे प्रदेश भर के जूडो खिलाड़ी

Sat, 20 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
पदक झटकने को जुटेंगे प्रदेश भर के जूडो खिलाड़ी
सहारनपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 20 जनवरी यानी आज से 25 जनवरी तक जूडो के कई आयोजन होने जा रहे हैं। इनमें चयन ट्रायल से लेकर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता तक शामिल है, जिसमें प्रदेश भर के चुनिंदा खिलाड़ी शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक एवं संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि 20 जनवरी को स्टेडियम में बालक और बालिकाओं की मंडलीय टीमों के लिए चयन ट्रायल होगा। 21 से 23 जनवरी तक प्रदेशीय जूनियर बालक और बालिका जूडो प्रतियोगिता होगी, जिसमें प्रदेश के सभी मंडलों के चुनिंदा खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। 24 और 25 जनवरी को प्रदेशीय जूडो प्रशिक्षण शिविर एवं बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश जूडो संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी मुनव्वर अंजार और ओलंपियन एवं अर्जुन अवार्डी अकरम शाह समेत अनेक खेल हस्तियां हिस्सा लेंगी। गुप्ता ने बताया कि 20 जनवरी को होने वाले ट्रायल में खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा। साथ ही स्कूल की ओर से भी जन्म प्रमाण पत्र लाना होगा। दसवीं की मार्कशीट भी मान्य होगी। ट्रायल दोपहर 12 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed