फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वाणिज्यकर विभाग

वाणिज्यकर विभाग

Sun, 05 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
वाणिज्यकर विभाग
सहारनपुर। वाणिज्यकर विभाग में एक सर्विस प्रोवाइडर कंपनी की मार्फत काम करने वाले कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर कंपनी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी न सिर्फ कम वेतन दे रही है, बल्कि उन्हें पीएफ और ईएसआई नंबर भी अभी तक नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में नरेंद्र कुमार, शिवकुमार, सोनू कुमार, राहुल कुमार, टीकम सिंह, सोनू, अमित सैनी, सुमित सैनी, अश्विनी कुमार, अनिल शर्मा, अनुज कुमार, नीरज कुमार, अमित कुमार, सुनील कुमार, संजय कुमार,राव राशिद खान, विक्रम सिंह, संजय त्यागी, सतवीर पंवार, रामपाल, फिरोज, बिजेंद्र कुमार आदि ने कहा कि पिछले दो वर्षों से एक कंपनी के मार्फत वाणिज्यकर विभाग में कार्य कर रहे हैं। ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी उन्हें कम वेतन दे रही है साथ ही पीएफ और ईएसआई नंबर भी उन्हे अभी तक नहीं दिया गया है। उन्होंने सीएम से मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed