{"_id":"5a4fc4824f1c1b36198b503f","slug":"201515177090-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी भूमाफिया टीम ने हिंडन की जमीन कराई कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी भूमाफिया टीम ने हिंडन की जमीन कराई कब्जा मुक्त
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। एंटी भूमाफिया टीम ने हिंडन नदी की 200 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे कब्जा मुक्त करा दिया। साथ ही दोबारा से कब्जा करने वाले दस लोगों पर एफआइआर दर्ज कराई है।
तहसीलदार सदर प्रीति सिंह ने बताया कि गागलहेड़ी अहतमाल व दिनारपुर अहतमाल में हिंडन नदी के किनारे की 200 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर इसे कब्जा मुक्त कराया है। साथ ही दोबारा से कब्जा करने वाले चंदर पुत्र तुगल, किशन पुत्र सकटू, ओम्मा पुत्र पलटू, श्यामा पुत्र फूल्लू, टिंकू पुत्र रहतू, रणधीर पुत्र रहतू, राकेश पुत्र चोहल, संजय पुत्र जयपाल, इसम पुत्र सकटू, बबलू पुत्र श्याम के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई है। तहसीलदार ने बताया कि जिला अधिकारी के आदेश के बाद कब्जा मुक्त हुई जमीन को वन विभाग के सुपुर्द किया जाएगा। जिस पर वन विभाग द्वारा पौधरोपण किया जाएगा। एंटी भूमाफिया टीम में राजस्व निरीक्षक सोमपाल, फूल सिंह लेखपाल कुमार पराशर, उत्तम त्यागी, चैन सिंह, बलराम सहित पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहा।