{"_id":"5a3ea6ae4f1c1bf4688c2fe5","slug":"201514055342-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से गायब मिलने पर सफाई कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से गायब मिलने पर सफाई कर्मचारी निलंबित
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ब्लॉक मुजफ्फराबाद के गांव टोली में निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गायब मिलने पर डीपीआरओ ने सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया। इससे पूर्व नौ सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई हो चुकी है।
जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि ब्लॉक मुजफ्फराबाद के गांव टोली का औचक निरीक्षण किया गया। सफाई कर्मचारी शादाब अली ड्यूटी से गायब मिला। ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आता है। इस कारण जगह-जगह गंदगी फैली रहती है। डीपीआरओ ने तत्काल प्रभाव से लापरवाही बरतने पर सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया। सफाई कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस दिया गया। बता दें कि इससे पूर्व भी लापरवाही बरतने पर नौ सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई हो चुकी है।