{"_id":"5a3ab09a4f1c1b8e698c3040","slug":"201513795738-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में मिलीं कई खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में मिलीं कई खामियां
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। डीएम पीके पांडेय बुधवार की सुबह सवा दस बजे डीएम ने डीआईओएस आरके तिवारी के कार्यालय का निरीक्षण किया।
इस दौरान कर्मचारी सुधीर कुमार अनुपस्थित मिले, जिनका एक दिन का वेतन काटा गया। इसके बाद उन्होंने प्रत्येक पटल पर जाकर कार्यों के बारे में जानकारी ली। पेंशन, जीपीएफ और वेतन संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत निर्माणाधीन विद्यालयों को शीघ्र पूरा कराकर हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद वह सीधे केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज पहुंचे। यहा 11वीं की छात्राओं से अंग्रेजी विषय के सवाल किए गए। पोइट्री सुनाने को कहा गया, मगर छात्राएं नहीं सुना सकीं। प्रधानाचार्य व शिक्षकों को सुधार के लिए अंग्रेजी के साथ ही भौतिक शास्त्र और विज्ञान विषयों की अतिरिक्त कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए गए। 12वीं की छात्राओं से बोर्ड पर सवाल लिखकर जवाब लिखवाए। डीएम ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू होंगी। ऐसे में सभी विद्यालय बोर्ड की गृह परीक्षाएं 20 जनवरी तक संपन्न करा लें, जिससे बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम बेहतर बन सके।