{"_id":"5a3aafa84f1c1b001c8ba173","slug":"201513795496-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक गल्र्स इंटर कॉलेज में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी बोर्ड परीक्षा: सबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक गल्र्स इंटर कॉलेज में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी बोर्ड परीक्षा: सबा
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सबा हसीब सिद्दीकी ने कहा कि इस बार बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। इसके साथ ही परीक्षार्थियों को मुख्यद्वार पर प्रवेश पत्र, रजिस्ट्रेशन कार्ड, आधार कार्ड चैक कराकर ही भीतर जाने की अनुमति दी जाएगी।
बुधवार को कालेज में छात्राओं को जानकारी देते हुए सबा हसीब सिद्दीकी ने बताया कि बोर्ड की परीक्षाएं आरंभ होने में केवल डेढ़ माह शेष बचा है। इसलिए छात्राएं जी जान से परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं। कहा कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट शिक्षा की आरंभिक सीढ़ियां हैं। सभी छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में लंबा सफर तय करना है। इसलिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अभी से अच्छे से अच्छे अंक प्राप्त करने की तैयारी में लग जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में होंगी, जिससे परीक्षाओं को नकल विहीन किया जा सके। साथ ही उन्होंने अध्यापिकाओं से कहा कि छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देनी चाहिए तथा परीक्षा में आने वाले प्रश्नों की रूपरेखा को सही से समझाया जाए। उन्होंने शिक्षिकाओं से एक जनवरी से अधिक से अधिक ध्यान हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की छात्राओं पर देने को कहा।