फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एक ही परिवार की चार चिताएं जलते देख दहल गए दिल

एक ही परिवार की चार चिताएं जलते देख दहल गए दिल

Fri, 17 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
एक ही परिवार की चार चिताएं जलते देख दहल गए दिल
सहारनपुर। नुमाइश कैंप के केशवनगर निवासी दूध व्यापारी सोमनाथ के परिवार की एक साथ चार चिताएं जलते देख वहां मौजूद हर किसी का दिन दहल गया। हर व्यक्ति की आंख नम हो गईं। सोमनाथ भंडारी के चचेरे भाई सुनील कुमार ने चारों को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 7 बजे जैसे ही मोहल्ले में सोमनाथ भंडारी और उनके परिजनों की सड़क दुर्घटना में मौत होने की सूचना मोहल्ले में पहुंची तो मोहल्ले के लोग घटनास्थल और अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया। सोमनाथ के घर के आसपास और मोहल्ले में पूरे दिन गम का माहौल रहा।
विज्ञापन

दोपहर बाद सोमनाथ भंडारी के घर पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लगभग तीन बजे सोमनाथ भंडारी, मंजू, राजरानी और जगन्नाथ भंडारी के शव एक साथ घर पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। सिर्फ परिजन ही नहीं मोहल्ले के लोग भी रो पड़े। लगभग चार बजे चारों के शवों को श्मशान ले जाया गया। घर से लेकर श्मशान तक जब चारों की एक साथ शवयात्रा निकलते जिसने भी देखा शोक में डूब गया। लगभग पूरा परिवार ही खत्म हो गया। शाम लगभग पांच बजे शवों का अंतिम संस्कार किया गया। सोमनाथ के चचेरे भाई सुनील कुमार ने चारों शवों को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीखों से गूंज उठा अंबाला रोड
सहारनपुर। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग साढ़े चार बजे अंबाला रोड पर लोग सो कर भी नहीं उठे थे कि धमाकेदार तेज आवाज और फिर चीख पुकार और कोहराम ने लोगों को दहला दिया। सुबह के चीखें दूर-दूर तक सुनाई दीं। अंबाला रोड चीखों से काफी देर तक गूंजता रहा।

बेटे को नहीं बताया परिजनों की मौत के बारे में
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए सोमनाथ के बेटे शिवम को हादसे में उनके परिजनों की मौत के बारे में नहीं बताया गया है। अभी शिवम की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सिर्फ आंखें ही नजर आ रहीं हैं। उसके पास सिर्फ चिकित्सक ही हैं। शिवम सिर्फ आंखें ही खोल पा रहा है और अपनों को तलाशने की कोशिश कर रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि उसे हादसे में परिजनों की मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed