{"_id":"5a074e7a4f1c1b7a548bc54e","slug":"201510428282-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाडियों ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाडियों ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह/नानौता (सहारनपुर) विभिन्न मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने गंगोह बाल विकास परियोजना कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। उधर, नानौता में चौथे दिन भी धरना जारी रहा।
धरने पर जिला कॉर्डिनेटर नरेंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि सभी आंगनबाड़ियों को मिलकर यह लड़ाई लड़नी है। कहा कि उनकी अनदेखी करना प्रदेश सरकार को निगम चुनावों में महंगी पड़ेगी। बलियाखेड़ी ब्लाक अध्यक्ष रीता चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन उन्हें झुकाने के लिए एडी-चोटी का जोर लगा रहा है। लेकिन संगठन उसके सामने झुकने वाला नहीं है। जिला सह कॉर्डिनेटर महेंद्र सिंह, बबीता, सतबीरी, उमरो देवी, ममता, रीता, मंजू देवी, सविता, बिंदिया, राधा, सुनीता, अंजू, आसमां, मोनिका रानी, संयोगिता, सुमन देवी, मीनाक्षी, नसीमा, भरपाई, रचना, किरण मौजूद रही।
नानौता ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर जिला महामंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सरकार निरंतर वादे तो कर रही है, लेकिन आंगनबाड़ियों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी प्रदेश सरकार से किसी भी सूरत में अपना हक लेकर रहेगी। ब्लॉक अध्यक्ष ऊषा रानी ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक कलमबंद हड़ताल व धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। ब्लॉक सचिव पुष्पा रानी, समर जेहरा, रीना देवी, विदूषी, सरला शर्मा, राकेश शर्मा, कुसुम, रेणू देवी, गीता, अनीता, संगीता, पूजा, राजेश, सुमन, सुबलेश देवी, भावना, सुनीता, मीना, रेखा, नीलम, सुभद्रा, हवमलेश, बबीता, प्रमिला, संध्या शर्मा, प्रेम लता, दया, ममता, अमरेश पूजा, मीरा आदि उपस्थित रही।