{"_id":"59b042a44f1c1bf77f8b47bd","slug":"201504723620-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मानक ब्यूरो की टीम का छापा, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय मानक ब्यूरो की टीम का छापा, हड़कंप
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बिना लाइसेंस के सर्जिकल सामान पर आईएसआई मार्क लगाने की शिकायत पर भारतीय मानक ब्यूरो की टीम ने मोहल्ला मिश्रमुरार में एक कारोबारी के यहां छापा मार दिया। करीब एक घंटा कार्रवाई के बाद टीम सैंपल लेकर लौट गई। इस कार्रवाई से अन्य व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
भारतीय मानक ब्यूरो की गाजियाबाद शाखा के वैज्ञानिक-सी विशांत रावत व वैज्ञानिक-सी रमाकांत सागर ने बताया शिकायत मिली थी कि कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला मिश्रमुरार में मेडिकल से संबंधित सर्जिकल सामान पर बिना लाइसेंस के आईएसआई मार्क लगाकर बाजार में सप्लाई किया जा रहा है। बुधवार की टीम ने एसएसपी बबलू कुमार से कार्रवाई अनुमति लेने के बाद कोतवाली मंडी पुलिस के साथ कारोबारी संजीव अग्रवाल के यहां छापा मार दिया। मौके पर फर्जी तरीके से आईएसआई मार्क लगे हुए सर्जिकल गलब्स के भरे हुए डिब्बे मिले। टीम ने सामान को सील किया और सैंपल लिए। करीब एक घंटे की कार्रवाई के बाद टीम वापस लौट गई। वहीं, इस कार्रवाई से अन्य व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि बीआईएस के अधिकारी आए थे और उन्हें पुलिस मुहैया कराई गई।