फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बैंडबाजों संग कराई ध्वज की नगर परिक्रमा

बैंडबाजों संग कराई ध्वज की नगर परिक्रमा

Wed, 06 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
बैंडबाजों संग कराई ध्वज की नगर परिक्रमा
बैंडबाजों संग कराई ध्वज की नगर परिक्रमा
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर की प्राचीन श्री रामलीला कमेटी द्वारा पूजन के बाद ध्वज की नगर परिक्रमा निकाली गई। नगर परिक्रमा में बैंडबाजों पर बज रही धार्मिक धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। लोगों ने जगह-जगह नगर परिक्रमा का स्वागत किया। इसके साथ ही श्री रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू हो गई।
चिलकाना मार्ग स्थित श्री रामलीला भवन में प्रधान अनिल अग्रवाल एवं मंत्री चौधरी माईदयाल मित्तल सहित कमेटी के पदाधिकारियों ने परंपरागत रूप से श्री रामलीला मंचन के लिए ध्वज पूजन कराया।
विज्ञापन

इसके बाद ध्वज की नगर परिक्रमा कराई गई। इसमें सबसे आगे दो नरसिंघे, उसके पीछे कमेटी का बैनर और चार पहियों की गाड़ी पर श्री गणेश भगवान विराजमान रहे। बैंडबाजों पर बज रही धार्मिक धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर परिक्रमा में शहनाई वादन के साथ उत्सव संचालक मनुज तायल ध्वज लेकर चल रहे थे। मुख्य बाजारों से होती नगर परिक्रमा रामलीला भवन पर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां आतिशबाजी चलाकर और पुष्प वर्षा कर ध्वज स्थापित किया गया। पूजन पंडित लोकेश दीक्षित ने कराया। इस दौरान पंडित वासुदेव शर्मा निर्मोही, नीरज गर्ग, योगेश गुप्ता, रवि सिंघल, अंशुल अग्रवाल, चौधरी हेम सिंह मित्तल, दीपक अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, अमित सिंघल, राकेश मित्तल, धर्मवीर शर्मा, सुधीर मुंशी, राजेश्वर, सचिन बंसल, मुकेश सिंघल, अमित शर्मा व सचिन गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 10

श्री रामलीला मंचन को बल्ली पूजन कराया
सहारनपुर। श्री आशुतोष मंदिर रामलीला समिति द्वारा गुरुद्वारा रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित होने वाले श्री रामलीला मंचन के लिए मंगलवार को संस्थापक पंडित अवधेश वशिष्ठ ने बल्ली पूजन कराया गया। सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश का पूजन किया गया। इस दौरान गौरव चौधरी, राकेश छाबड़ा, मोहित छाबड़ा, गौरवपुरी, नरेश कुमार, संजय भसीन, वैभव भाटिया, हेमंत अरोड़ा, नवीन गुलाटी, डा. एमपी चावला, विजय कुमार, राजन कक्कड़, मनीष साहनी आदि मौजूद रहे। उधर, भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा रेलवे टी-2 कॉलोनी के प्रांगण में पदाधिकारियों ने मंत्रोचारण के साथ झंडा पूजन किया। इस दौरान अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, जसबीर मोघा, संजय मल्होत्रा, अशोक छाबड़ा, राजीव वर्मा, प्रमोद धीमान, कमल मखीजा, बब्बर, विमल मेहता, हरिमोहन सेठी, अशोक कोहली, मोहम्मद सलीम, शिव कुमार माणक्य, ऋषभ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed