{"_id":"59aef3dd4f1c1b83078b46ea","slug":"201504637917-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मंचन के लिए कमेटी गठित, 15 से मंचन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मंचन के लिए कमेटी गठित, 15 से मंचन शुरू
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मंचन के लिए कमेटी गठित, 15 से मंचन शुरू
अंबेहटा (सहारनपुर)। रामलीला मंचन को प्रारंभ करने के लिए नई कमेटी का गठन कर 15 सितंबर से रामलीला मंचन का निर्णय लिया गया। इसके लिए धर्म ध्वज शोभा यात्रा भी निकाली गई। मंगलवार को कस्बे के एक मंदिर में हुई हिंदू समाज के लोगों की बैठक में सबसे पहले रामलीला समिति का गठन किया गया। नरेश गोयल को प्रधान, सन्नी मित्तल को महामंत्री एवं मुकेश कश्यप को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसम सिंह कश्यप उप प्रधान एवं बोबी जैन मंत्री होंगे। नई समिति ने 15 सितंबर से रामलीला मंचन शुरू करने की घोषणा की।
इसके लिए मंगलवार को धर्म ध्वज शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर श्रीरामचंद जी महाराज मे ध्वज पूजन पंडित अनंती प्रसाद मिश्रा ने कराया। बैंडबाजों के साथ धर्म ध्वज शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे के मेन बाजार सहित मुख्य मार्गों से होती हुई रामलीला भवन पहुंची। जहां धर्म ध्वज को स्थापित किया गया। समिति के प्रधान नरेश गोयल ने बताया कि मंचन गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी संकीर्तन मंडल के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। इस दौरान रतन पांचाल, गौरव मित्तल, राजेंद्र मित्तल, संदीप कश्यप, नितिन भटनागर, शम्मी जैन, रवि कश्यप, सोनू कश्यप, सुरेश छलेलिया, अश्वनी गुप्ता, अमित गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।