फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में देवबंद प्रथम

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में देवबंद प्रथम

Tue, 29 Aug 2017 12:56 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में देवबंद प्रथम
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में देवबंद प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो अधिकारी कार्यकर्ताओं का अपमान कर रहे हैं वह सुधर जाएं वरना सरकार से उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
सोमवार को शिक्षक नगर में भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा के आवास पर बैठक में बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को सुधरने के लिए चार माह का समय दिया था, जो पूरा हो चुका है। लेकिन अभी भी कुछ सपा मानसिकता से ग्रस्त अधिकारी कार्यकर्ताओं का अपमान कर रहे हैं। इसे अब सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रदेश में देवबंद का पहला स्थान रहने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी के उपलक्ष्य में यह प्रतियोगिता कराई गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से 29 अगस्त को सहारनपुर के जनमंच में नगर विकास मंत्री गिरिश चंद यादव के कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में रजनी शर्मा, बालेंद्र सिंह, शुभलेश शर्मा, डा. महेंद्र सैनी, दीपक त्यागी अरविंद सिंघल सहित अन्य ने विचार रखे। अध्यक्षता गजराज राणा और संचालन आनंद वर्मा ने किया। इस मौके पर मोहन लाल कोरी, राकेश गांगुली, प्रेमचंद कश्यप, दीपमाला शर्मा, अजय गर्ग, शुभम राणा, आलोक खटीक, संदीप राणा, पवन धीमान, विकास पुंडीर, सुनील धीमान, मनोज बंसल, संदीप शर्मा, विपिन भारतीय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed