{"_id":"596d06af4f1c1b1e518b478f","slug":"201500317359-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में डेंगू ने दी दस्तक, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में डेंगू ने दी दस्तक, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद में डेंगू ने दी दस्तक, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
देवबंद (सहारनपुर)। बारिश का मौसम शुरू होते ही डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। सोमवार को पानी से भरे ड्रमों व कूलरों में डेंगू का लारवा पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
गौरतलब है कि गत वर्ष महामारी के रूप में फैले डेंगू बुखार ने देवबंद समेत आसपास के क्षेत्र में कई दर्जनों की जिंदगी निगल ली थी। जिसके बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने महीने भर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया था। अब स्वास्थ्य विभाग ने बारिश का मौसम आरंभ होते ही सचेत हो गया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जैसे ही रेलवे रोड स्थित लाजपत नगर कालोनी में डेंगू सर्वे अभियान की शुरूआत की तो पानी के भरे ड्रमों व कूलरों में डेंगू का लारवा पाया गया। जिसकी तुरंत अधिकारियों को जानकारी दी गई। जिसके बाद स्वास्थ्य टीम ने लोगों की घरों में लगे कूलरों व फ्रिज के पीछे लगे कटोरों, छतों पर पड़े पानी के बर्तनों को अभियान चलाकर खाली कराया। इस कालोनी में अनिल, सुनील, विनोद छाबड़ा के घर से डेंगू का लारवा पनपता मिला है। इतना ही नहीं सामुदायिक भवन के पीछे रखे ड्रम में डेंगू का लारवा पाया गया। स्वास्थ्य टीम ने लोगों को चेतावनी दी यदि भविष्य में उनके घरों से डेंगू का लारवा पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों से आह्वान किया गया कि वह बर्तनों में पानी जमा न होने दें। टीम में रविंद्र कुमार, अरुण कुमार, नितिन शर्मा, ममता त्यागी, मधु रतूड़ी, भूप सिंह, शहजाद, सुंदरलाल आदि रहे। वहीं, सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा. वीके मिश्रा ने लोगों से अपील की कि वे अपने कूलरों में हर हफ्ते पानी बदल दें। पानी को एकत्र न होने दें, क्योंकि डेंगू का लारवा स्वच्छ पानी में ही पैदा होता है। उन्होंने बताया कि डेंगू सर्वे अभियान अक्तूबर-नवंबर तक जारी रहेगा। उनका कहना है कि क्षेत्र में अभी तक डेंगू बुखार का कोई मामला सामने नहीं आया है।