फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   देवबंद में प्रशासन ने आरंभ किया अवैध कब्जा हटाओ अभियान

देवबंद में प्रशासन ने आरंभ किया अवैध कब्जा हटाओ अभियान

Sat, 08 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में प्रशासन ने आरंभ किया अवैध कब्जा हटाओ अभियान
देवबंद में अवैध कब्जा हटाओ अभियान शुरू
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। प्रदेशभर में शासन के आदेश पर आरंभ किए गए अवैध कब्जा हटाओ अभियान की शुक्रवार से देवबंद में भी शुरूआत कर दी गई। पहले दिन भारी पुलिस फोर्स के साथ तहसील के कानूनगो व लेखपालों की टीम ने ग्राम समाज की जमीनों को चिह्नित कर उन पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया गया। इस दौरान अधिकारियों को अवैध कब्जाधारियों का विरोध भी झेलना पड़ा।

एसडीएम रामविलास यादव के निर्देशन में तहसील की टीम ने साधारणपुर व रसूलपुर गांव में ग्राम समाज की उन जमीनों को चिह्नित कर कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई आरंभ की जिन पर लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे थे। एसडीएम ने बताया कि साधारणपुर व रसूलपुर में अभियान के पहले दिन सर्वे कराकर ग्राम समाज के 12 स्थान चिह्नित किए गए जहां पर लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे थे। उन्हें मनरेगा के मजदूर लगाकर कब्जामुक्त किया जा रहा है। इन जमीनों पर लोगों ने ज्वार समेत अन्य फसलें बो रखी है। उन्होंने बताया कि रसूलपुर में स्थित तालाब पर एक व्यक्ति ने पक्का मकान बना लिया है। जिसको तोडने के लिए 15 दिन का आईपीसी की धार 441 में नोटिस जारी कर दिया गया। यदि वह तब भी मकान नहीं गिराता है तो न्यायालय से उसकी बेदखली का आदेश जारी कर आईपीसी की धारा 447 में प्रशासन स्वयं गिरा देगा। साथ ही उक्त व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कराया जाएगा। तहसीलदार परमानंद झा ने बताया कि साधारणपुर में ग्राम समाज की जमीन खसरा नंबर 121 व 122 (नवीन प्रति) पर जोगेंद्र सिंह पुत्र बीरबल व बूलचंद पुत्र श्याम सिंह, चकरोड़ संख्या 99-100 पर आदेश, दिनेश, अजय व विजय, खसरा नंबर 102 व 103 पर शिवराज, ईश्वरचंद व नरेंद्र ने कब्जा किया हुआ था। इसके अलावा रसूलपुर में खसरा नंबर 113 व 114 पर भी अवैध कब्जा था, जिन्हें कब्जामुक्त कराकर जमीन ग्राम प्रधानों की अभिरक्षा में दी गई। उन्होंने बताया कि अवैध कब्जा हटाओ अभियान 31 जुलाई तक पूरे तहसील में चलेगा। जहां भी ग्राम समाज की जमीनों पर लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं, उन्हें कब्जामुक्त कराया जा रहा है। साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा। उधर, जैसी ही गांव में तहसील की टीम कब्जा हटवाने पहुंची तो अवैध कब्जाधारियों ने विरोध भी किया। लेकिन भारी पुलिस फोर्स देखकर उनके हौसले पस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed