{"_id":"6ad7ba2ec1959a4bcd0d8da5","slug":"20000-rupees-nga-ginkuha-gikan-sa-account-paagi-sa-pag-ilis-sang-atm-card-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-186348-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 20 हजार रुपये, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 20 हजार रुपये, प्राथमिकी दर्ज
Wed, 21 Oct 2026 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
तल्हेड़ी बुजुर्ग। पनियाली गांव स्थित रिश्तेदारी में आ रहे बलवंत सिंह का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से करीब 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हापुड़ की प्रीत विहार कॉलोनी निवासी बलवंत सिंह मंगलवार को पनियाली गांव स्थित रिश्तेदारी में आ रहे थे। तल्हेड़ी बुजुर्ग में बस स्टैंड पर लगे एटीएम से वह रुपये निकालने के लिए रुके थे। उनसे रुपये नहीं निकल रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे एक अन्य व्यक्ति ने बहाने से उनका कार्ड लेकर उसे बदल लिया। कुछ देर बाद बलवंत सिंह के मोबाइल पर 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन