{"_id":"63010cb621187a44260917f7","slug":"20-cylinders-of-coolant-chemical-found-lying-on-the-banks-of-yamuna-dam-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यमुना बांध किनारे 20 सिलिंडर मिलने से मचा हड़कंप, जांच में खुला पूरा मामला, अफसरों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यमुना बांध किनारे 20 सिलिंडर मिलने से मचा हड़कंप, जांच में खुला पूरा मामला, अफसरों ने ली राहत की सांस
Sat, 20 Aug 2022 10:04 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 20 Aug 2022 10:04 PM IST
सार
यमुना किनारे कुलेंट केमिकल के 20 सिलिंडर मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस, डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते ने जांच की तो ये बात सामने आई। इसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
कुलेंट के खाली सिलिंडर मिले
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में यमुना बांध के किनारे कुलेंट केमिकल के करीब 20 सिलिंडर पड़े मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दशहत में आए ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर बम निरोधक दस्ते को भेजा गया, लेकिन जांच में पता चला कि ये सिलिंडर खाली हैं। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
गंगोह कोतवाली के गांव कुंडाकलां में शनिवार की देर शाम ग्रामीणों को यमुना बांध के किनारे केमिकल के बीस सिलिंडर थोड़ी-थोड़ी दूर पर पड़े मिले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। आनन-फानन कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
इसके बाद जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते को भेजा गया। हालांकि जांच में पाया गया कि सिलिंडर खाली थे। इसके बाद सभी सिलिंडरों को पुलिस कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। बताया जा रहा है कि मशीनरी को ठंडा रखने वाला केमिकल कुलेंट इस सिलिंडर में भरा होगा। माना जा रहा है कि किसी ने इस्तेमाल के बाद इन्हें यहां फेंक दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खतरें में जिंदगियां: यूपी में बाढ़ जैसे हालात, कई गांवों पर मंडराया बड़ा खतरा, प्रशासन हुआ अलर्ट, तस्वीरें
बता दें कि हाल ही में एटीएस ने कुंडाकलां से आतंकी नदीम को पकड़ा था। इसके मद्देनजर पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया। हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर राहत की सांस ली है। उधर, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सूचना पर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड को मौके पर भेजा गया है। मौके से इंस्ड्रस्टीज में मशीनों को ठंडा करने के लिए इस्तेमाल होने वाले कुलेंट के खाली सिलिंडर मिले हैं।