फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   199 corona positive found in one day, one person dead

एक दिन में 199 कोरोना पॉजिटिव मिले, एक व्यक्ति की मौत

Tue, 08 Sep 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
199 corona positive found in one day, one person dead
एक दिन में 199 कोरोना पॉजिटिव मिले, एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 55 पहुंच गई है। उधर, सोमवार को 199 लोग कोरोना संक्रमित मिले, जिनके साथ सहारनपुर में संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार को पार कर गया है।
जेल चुंगी निवासी 52 वर्षीय महिला संक्रमित थीं। वह पहले से बीमार भी थीं। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के एल-2 कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया था। सोमवार को उनकी मौत हो गई। उधर, सोमवार को 199 नए संक्रमित मिले। जनपद में एक दिन में आने वाले संक्रमितों की अब तक की यह सबसे बड़ी संख्या है। नए संक्रमितों में नकुड़ के 15, जिला जेल के सात, एसबीआई के पांच, बसंत विहार के चार, गंगोह स्थित एक निजी अस्पताल के तीन, शालीमार गार्डन कॉलोनी के पांच, ऑफिसर कॉलोनी के छह, एयरफोर्स स्टेशन परिसर के चार, नैनखेड़ा के दो, कोलकी रांघड़ के तीन, सहारनपुर स्थित तीन निजी अस्पतालों के सात, नंदवाटिका सहारनपुर के चार, चंद्रनगर के चार, एसबीआई कॉलोनी के दो, कोलकी रांघड़ के दो, शारदानगर के आठ, जफर नवाज के दो, पंजाबी बाग के चार, आवास विकास के तीन, बढेड़ी के तीन, लक्ष्मीपुरम के दो लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा जिला अस्पताल परिसर, मोज्जमपुरा, मोरगंज, इशाकपुर, चिलकाना, वेदविहार, पंत विहार, सीएचसी फतेहपुर, सलमान गार्डन, नवाबगंज, मोहित नगर, पंजाब बाग, न्यू ऐरा कॉलोनी, शहीदवाला चौक, अहमद बाग, प्रतापनगर, मिशन कम्पाउंड, नीलकंठ विहार, चंद्रनगर, पैरामाउंट, नगराजपुर आदि जगहों के एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। उधर, कोविड केयर सेंटर, आइसोलेशन वार्डों आदि से 152 लोगों की छुट्टी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed