फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जिला आबकारी अधिकारी, तीन निरीक्षकों के निलंबन की संस्तुति

जिला आबकारी अधिकारी, तीन निरीक्षकों के निलंबन की संस्तुति

Sat, 09 Feb 2019 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी, तीन निरीक्षकों के निलंबन की संस्तुति
सहारनपुर। जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में एसएसपी दिनेश कुमार ने नागल थाना क्षेत्र के पुलिस कर्मियों की लापरवाही मानते हुए थाना प्रभारी समेत दस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, जिला आबकरी अधिकारी अजय कुमार और तीन निरीक्षकों के निलंबन की संस्तुति की गई है तथा दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र के ग्राम उमाही, सलेमपुर, शरबतपुर तथा माली में हुई जहरीली शराब पीने से मौत एवं दर्जनों लोगों के बीमार होने के मामले की गाज नागल थाना प्रभारी समेत दस पुलिसकर्मियों पर गिरी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने शराब की बिक्री पर रोक न लगाए जाने के मामले में लापरवाही मानते हुए नागल थाना प्रभारी हरीश कुमार राजपूत, उप निरीक्षक अश्वनी कुमार, अय्यूब अली, गागलहेड़ी थाना के उप निरीक्षक प्रमोद नैन तथा नागल के कांस्टेबल बाबूराम, मोनू राठी, विजय तोमर, संजय त्यागी तथा गागलहेड़ी नवीन एवं सौरव को निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार और तीन निरीक्षकों के निलंबन की संस्तुति की गई है, जबकि आबकारी विभाग के दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है। आबकारी के उपायुक्त राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने भी कांस्टेबल अरविंद तथा नीरज को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed