{"_id":"5c266e2fbdec2256ec3d023a","slug":"191546022447-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी को पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोरी को पुलिस ने किया बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने एक व्यक्ति के मकान से बरामद कर लिया है। परिजनों ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जनकपुरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से एक किशोरी कुछ दिन पूर्व लापता हो गई थी। किशोरी की मां ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई एवं एक युवक को नामजद भी कराया। उसने अपनी बेटी की हत्या की आशंका भी जताई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी को तलाशना शुरू किया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सुलेमान को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी बरामद कर ली। पुलिस ने किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया है। जनकपुरी थाना प्रभारी सुशील दूबे ने बताया कि किशोरी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।