{"_id":"5c057fccbdec22413d18f676","slug":"191543864268-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारुल उलूम पर केंद्रीय मंत्री के बयान को भाजपा नेता ने खारिज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारुल उलूम पर केंद्रीय मंत्री के बयान को भाजपा नेता ने खारिज किया
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद आतंक का मंदिर और आतंकी हाफिज सईद व बगदादी का संबंध दारुल उलूम से बताने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व जमात उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शुएब कासमी ने सिरे से खारिज कर दिया है। कासमी ने कहा कि हाफिज सईद और बगदादी कभी हिंदुस्तान ही नहीं आए तो उनका संबंध दारुल उलूम और देवबंद से कैसे हो गया।
सोमवार को देवबंद पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं कश्मीर व असम के संगठन संयोजक मौलाना शुएब कासमी ने कहा कि बड़े अफसोस और शर्म की बात है कि गिरिराज सिंह देवबंद, उलमा-ए-देवबंद, दारुल उलूम और दारुल उलूम का जंग-ए-आजादी में और उसके बाद क्या किरदार रहा है उसकी तहकीकात किए बिना ही वह इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। आतंकी हाफिज सईद को लेकर मौलाना शुएब कासमी ने कहा कि जब वह कभी हिंदुस्तान आया ही नहीं तो वह यहां पढ़ेगा कैसे। इतना ही नहीं उन्होंने गिरिराज सिंह के बगदादी को लेकर दिए बयान पर कहा कि बगदादी इराक का रहने वाला है वो हिंदुस्तान तो क्या कभी पाकिस्तान भी नहीं गया। मौलाना शुएब कासमी ने कहा कि इस किस्म के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों पर पानी फेरकर केंद्र सरकार को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह जैसे लोग कभी मॉब लिंचिंग करने वालों का स्वागत करते हैं तो कभी मदरसों, उलमा और मुसलमानों के खिलाफ बयान देकर अपने इलाके में हारी हुई बाजी जीतने के लिए अवाम का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए इस तरह के बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि देश में रहने वाला हिंदू-मुस्लिम बहुत समझदार है वो देवबंद की कुर्बानी भी जानता है, यहां की तालीम भी जानता है और देवबंद ने देश को क्या दिया और क्या दे रहा है वो यह भी जानता है। मौलाना शुएब कासमी ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कहते हैं कि अल्लामा इकबाल हो, देवबंद हो या फिर हिंदुस्तान में रहने वाले मुसलमान मुल्क की तामीर में इनका बड़ा किरदार है। उन्हाेंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देवबंद और मुसलमानों के सभी संस्थानों को इज्जत की नजर से देखती है। जबकि गिरिराज सिंह जैसे लोग मासूम हिंदुओं को बहकाने के लिए इस तरह की बातें करते हैं। मौलाना शुएब ने कहा कि वह गिरिराज सिंह के बयानों को लेकर पीएम मोदी से मुलाकात कर उनके खिलाफ लिखित में शिकायत करेंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अमित शाह आरएसएस की गाइडलाइन में देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। बता दें 28 नवंबर को देवबंद पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने बयान में देवबंद को आतंक का मंदिर बताते हुए आतंकी हाफिज सईद व बगदादी के संबंध दारुल उलूम से बताए थे।