{"_id":"5bfee0d6bdec2241ac3bc605","slug":"191543430358-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध में विशाखा और भाषण में स्वाति अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध में विशाखा और भाषण में स्वाति अव्वल
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। राजकीय महिला महाविद्यालय सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में मनाए गए कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें भाषण, चार्ट, निबंध, नारा लेखन आदि प्रतियोगिताएं शामिल रही।
शुभारंभ प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार गिरि ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना बनाए रखते हुए देश एवं समाज की उन्नति के लिए हमेशा अग्रसर रहना चाहिए। निबंध प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा विशाखा पहले, बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा स्वाति दूसरे एवं बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनिका तीसरे स्थान पर रही, जबकि इसी सत्र की छात्रा वर्षा सांत्वना पुरस्कार के लिए चुनी गई। चार्ट प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा शिवानी को पहला, बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा विशाखा को दूसरा एवं बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया को तीसरा स्थान मिला, जबकि सांत्वना के लिए बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा साक्षी डिसिल्वा चुनी गई। भाषण प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा स्वाति प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया द्वितीय एवं बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सना तृतीय स्थान पर रही, जबकि सांत्वना के लिए बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा राखी को चुना गया। नारा लेखन प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रीति पहले, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा नेहा दूसरे एवं बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा राखी तीसरे स्थान पर रही, जबकि बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा नीतीश को सांत्वना के लिए चुना गया। संचालन डॉ. यामिनी पांडेय ने किया। डॉ. आरएस गिरि, डॉ. बेगराम, डॉ. यजुविंद्र कुमार, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. अमित अग्रवाल आदि प्राध्यापक रहे।