{"_id":"5bec7102bdec22698671fed5","slug":"191542222082-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को मोबाइल देने पहुंचे प्रेमी की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका को मोबाइल देने पहुंचे प्रेमी की धुनाई
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। मंगलवार की रात में प्रेमिका को मोबाइल गिफ्ट करने के लिए पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने दबोच लिया। उसके बाद युवक की परिजनों एवं मोहल्लेवासियों ने मिलकर जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर कोतवाली ले गई। उधर, इस मामले में दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों की पंचायत हुई। बताया गया कि दोनों पक्षों की सहमति से युवक-युवती की शादी तय कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक रात करीब 12 बजे कस्बे के एक मोहल्ले में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। बताया गया कि युवक अपनी प्रेमिका को मोबाइल गिफ्ट करने के लिए पहुंचा था, जिसे परिजनों ने मोहल्ले के लोगों की मदद से दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को भीड़ से छुड़ाकर कोतवाली ले आई। बुधवार की सुबह युवक एवं युवती के परिजन कोतवाली पहुंचे। दोनों तरफ के जिम्मेदार लोगों ने पुलिस को दोनों पक्षों में समझौता कराने की बात कही। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग युवती के घर पर गए, जहां दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायत में जिम्मेदार लोगों की मध्यस्थता से युवक एवं युवती के परिजन उनकी शादी करने के लिए रजामंद हो गए। बताया गया कि दोनों पक्षों की सहमति से शादी की तिथि भी तय कर दी गई है। उधर, कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि उन्हें पता चला है कि युवक युवती की शादी करने की बात पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया है, फिर भी आरोपी युवक के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई है।