फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भगवान गणपति की प्रतिमा के विर्सजन के साथ गणेश महोत्सव संपन्न

भगवान गणपति की प्रतिमा के विर्सजन के साथ गणेश महोत्सव संपन्न

Mon, 24 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
भगवान गणपति की प्रतिमा के विर्सजन के साथ गणेश महोत्सव संपन्न
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तुम जल्दी आना
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। अनंत चतुर्दशी पर नगर में भगवान गणेश जी की मूर्तियों का पवित्र सरोवरों में विधि विधान के साथ विसर्जन किया गया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा भी निकाली। जिसमें गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तुम जल्दी आना आदि भजनों से वातावरण भक्तिमय बना दिया।

मोहल्ला छिंपीवाड़ा में श्री सिद्धी विनायक समिति के तत्वावधान में रविवार को गणेश उत्सव के अंतिम दिन नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शाहजीलाल, मेन बाजार, सर्राफा बाजार, मित्तर सैन चौक, कायस्थवाड़ा, श्री राधा वल्लभ मंदिर, मंगलौर चौकी से जीटी रोड़ होते हुए श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंची। जहां से श्रद्धालुओं ने गणपति जी की मूर्ति को वाहन के माध्यम से साखन गंगनहर पर ले जाकर वहां उनका विधि विधान से विसर्जन किया। शोभायात्रा में शंकर पार्वती और राधा कृष्ण की नृत्य करती झांकी ने सबका मन मोह लिया। इस दौरान श्री गणपति बप्पा का भव्य रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। इससे पूर्व शनिवार की रात मंदिर प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रात्रि पूजा के मुख्य यजमान आलोक गर्ग और सुबह के अरुण सिंघल रहे। शोभायात्रा का उद्घाटन श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने किया। लक्की ड्रा द्वारा रथ पर सारथी बनने का सौभाग्य मुदित गुप्ता और चंवर ढुलाने का लाभ माही अग्रवाल व आशुतोष गुप्ता को प्राप्त हुआ। इस मौके पर पंडित शशिकांत, विपुल सिंघल, प्रमोद, विनोद, निशांत, पुनीत बंसल, अरविंद गुप्ता, मोनिका, मुकेश धवन, गौरव शर्मा, सौरभ चौहान, निर्दोष कुमार, अंकित गुप्ता, राजीव होरा, सलौनी होरा, निशांत गर्ग, आशु, गुजन आनंद, सन्नी सेठ, पुनीत तायल, तरुण गर्ग, मौजूद रहे। उधर, शिव मंदिर दुर्गा समिति के तत्वावधान में चल रहे गणेश महोत्सव का शनिवार को विधिवत समापन हो गया। बाद में भगवान गणेश जी की प्रतिमा के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बैंडबाजों की मधुर धुन पर भक्तों ने रंग-गुलाल से होली खेलकर बप्पा के भजनों पर जमकर नृत्य किया। बाद में गणेश जी की मूर्ति को मंगलौर ले जाकर उनका गंग नहर में विवि विधान से विसर्जन किया। शोभायात्रा में राजेश सिंघल, अंशुल वर्मा, लक्की भाटिया, राजन छाबड़ा, सेठ कुलदीप कुमार, राजेश अनेजा, रोहित प्रभाकर, हैप्पी, अनिल, संदीप चड्ढा, विमल चड्ढा, दलीप मल्होत्रा, रिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed