{"_id":"5b82f66d42c792466a50609d","slug":"191535309421-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलरों का आर्थिक, सामाजिक सर्वे होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलरों का आर्थिक, सामाजिक सर्वे होगा
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
राशन डीलरों का आर्थिक, सामाजिक सर्वे होगा
सहारनपुर। शासन ने उचित दर विक्रेताओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को जानने के लिए सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया है। इसमें राशन डीलरों से उनके परिवार से संबंधित जानकारी शपथ पत्र पर ली जाएगी ताकि प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं का डाटा बैंक बन सके।
प्रदेश के खाद्य एवं रसद आयुक्त आलोक कुमार ने सूबे के सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को पत्र भेजकर उचित दर विक्रेताओं का सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के पास उचित दर विक्रेताओं की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति के संबंध में कोई अधिकृत सूचना नहीं है। उन्होंने इस उद्देश्य के लिए शपथ पत्र का एक प्रारूप भी भेजा है। उन्होंने सभी डीएसओ को निर्देश दिया कि वे शपथ पत्र पर उचित दर विक्रेताओं से उनके परिवार से संबंधित सत्यापित विवरण प्राप्त करके एक माह के अंदर भेज दें। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि यह रिपोर्ट एक माह के अंदर खाद्य आयुक्त को भेज दी जाएगी। जनपद में 1298 राशन डिपो होल्डर हैं।