फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कृमि नियंत्रण के उपाय बताए

कृमि नियंत्रण के उपाय बताए

Tue, 17 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
कृमि नियंत्रण के उपाय बताए
अमरूद के पौधों में कृति नियंत्रण के लिए डिकंपोजर और निंबौली कारगर
विज्ञापन

सहारनपुर। अमरूद के पौधों में लगने वाले निमिटोड सूत्र कृमि पर नियंत्रण के लिए वेस्ट डिकंपोजर और नीम की निंबौली कारगर साबित होगा। यह सूत्र कृमि पौधों की जड़ों में घुसकर गांठ बनाकर न सिर्फ उसकी पैदावार को प्रभावित करता है बल्कि बाद में सूखा तक देता है। बरसात के दिनों में निमेटोड अधिक प्रभावी रहता है।

केवीके के प्रभारी और फसल सुरक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ. आईके कुशवाहा ने बताया कि निमेटोड को सूत्रकृमि के नाम से भी जाना जाता है। यह कृति धागे जैसा करीब एक से दो मिलीमीटर लंबा होता है। यह कृमि पौधों की जडों में प्रवेश करके रस चूसता रहता है। जिससे प्रभावित पौधे में गांठे बन जाती हैं। इन गांठों को माइक्रोस्कोप से देखने पर ही सूत्रकृमि दिखाई देते हैं। अमरूद के पौधों में सूखने की समस्या बढ़ती जा रही है। निमेटोड सूत्रकृमि के चलते पौधे की जड़ों में गांठें बन जाती है। इससे पहले पौधा पीला पड़ता है फिर ऊपर से सूखना शुरू हो जाता है। बरसात के दिनों में यह परेशानी अधिक सामने आ रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी और फसल सुरक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ. आईके कुशवाहा ने बताया कि यह सूत्र कृमि जड़ों को काफी नुकसान पहुंचाता है। इससे प्रभावित पौधे में अन्य रोगकारक भी आसानी से प्रवेश कर जाते हैं। उन्होंने बताया कि इसकी रोकथाम के लिए वेस्ट डिकम्पोजर के 200 लीटर के घोल में दो किलो निंबौली कूटकर डालने के बाद सात दिन रखें। इसके बाद पौधों के जड़ों के चारों ओर थाला बनाकर डालें या फिर सिंचाई के साथ इनका प्रयोग करना फायदेमंद रहता है या प्रभावित पौधों के मुख्य तने से एक से दो मीटर की दूूरी पर थाला बनाकर 100 ग्राम फ्यूरॉडान और 50 से 100 ग्राम स्प्रिंट या कोर्बेन्डाजियम को मिटटी में मिलाकर थाले में पानी भरना मुफीद रहता है। इसके साथ ही कार्बेंडाजियम की दो ग्राम मात्रा को प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव भी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed