{"_id":"5b4cedcb4f1c1b3c748b5434","slug":"191531768267-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों पर छापेमारी कर पॉलिथीन जब्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों पर छापेमारी कर पॉलिथीन जब्त की
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार न्यायिक ने पुलिस बल व नगर पालिका कर्मचारियों को साथ लेकर नगर के विभिन्न बाजारों में छापेमारी कर दुकानों से भारी मात्रा पॉलिथीन जब्त की। टीम ने दोबारा पॉलिथीन पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सोमवार को तहसीलदार न्यायिक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मचारियों ने पुलिस बल के साथ तहसील रोड़, मेन बाजार, जनक बाजार, पुराना बस अड्डा, नया बस अड्डा, टाबर रोड, होली चौक, महादेव मंदिर बाजार आदि में दुकानों पर छापेमारी कर काफी मात्रा में पॉलिथीन जब्त की है। तहसीलदार न्यायिक ने बताया कि चेकिंग के दौरान करीब 30 दुकानदारों से पॉलिथीन जब्त कर भविष्य में प्रतिबंधित पॉलिथीन इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बताया कि दुकानदारों के साथ-साथ अब पॉलिथीन में सामान लेकर जाने वाले ग्राहकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में कानूनगो राजेंद्र कुमार व एसआई दिनेश कुमार, अमित कुमार मौजूद रहे।