{"_id":"5b47a8e94f1c1bc4248b6020","slug":"191531422953-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मियों की हड़ताल से नगर में गंदगी के लगे ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मियों की हड़ताल से नगर में गंदगी के लगे ढेर
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाईकर्मियों की हड़ताल से नगर में गंदगी के लगे ढेर
देवबंद (सहारनपुर)। नगर विकास कर्मचारी महासंघ द्वारा पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार से सफाईकर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी। इससे नगर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग जाने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कर्मियों ने सातवें वेतन के बढ़े हुए एरियर का भुगतान शीघ्र कराने, 3 महीने के एरियर का भुगतान कराने, गर्मियों की वर्दी दिलाने, एक प्रतिशत एरियर का भुगतान कराने, ठेका सफाईकर्मियों का 2 माह का वेतन दिलाने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भुगतान शीघ्र कराने की मांग को मांग को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल आरंभ कर दी है। सफाई कार्य न होने से राहगीरों को बदबू और गंदगी से भारी परेशानी उठानी पड़ी। यदि शीघ्र ही कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ था भीषण गर्मी एवं बारिश के मौसम के चलते संक्रामक बीमारियां फैलने लगेगी।