{"_id":"5b1432184f1c1bb16e8b611f","slug":"191528050200-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण अधर में छोड़ देने से भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण अधर में छोड़ देने से भड़के लोग
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला दीवान स्थित दारुल उलूम चौक पर नगर पालिका द्वारा तोड़ी गई सड़क का निर्माण कार्य अधर में छोड़ देने के विरोध में लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। लोगों ने ईद-उल-फितर के त्योहार से पूर्व पुराने लेवल पर ही सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। मोहल्ला दीवान निवासी उस्मान, मो. जुबेर, गुलफाम, जावेद, सादाब, दानिश, नौशाद आदि ने एसडीएम रामविलास यादव को दिए ज्ञापन में बताया कि दारुल उलूम चौक से हकीम इस्हाक के मकान के पास पुलिया तक रमजान माह आरंभ होने से तीन दिन पूर्व नगरपालिका ने सीसी रोड को तोड़ा था, लेकिन आज तक भी सड़क पर कोई कार्य नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि नगरपालिका सड़क को ऊंचा उठाकर बनाने की जिद पर अड़ी है। यदि सड़क को ऊंचा उठाया गया तो बरसात में दुकानों व मकानों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। इसलिए सड़क को पुराने लेवल पर ही बनाया जाए। मोहल्ले के लोगों ने चेतावनी दी यदि नगरपालिका ईद से पूर्व सड़क नहीं बनाती है तो लोग चंदा इकट्ठा करके अपने स्तर से सड़क बनवाने को बाध्य होंगे। यदि नगरपालिका अपनी जिद पर अड़ी रही तो शांति भंग हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से अधिशासी अधिकारी व अवर अभियंता को पुराने लेवल ही सड़क का निर्माण कराने को आदेशित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रिहान, मो. अकरम, अहमद, वसीम, फुरकान, माजिद, इस्तखार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन