फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रशासन का दावा हवाई, पर्ची को भटकते रहे मतदाता

प्रशासन का दावा हवाई, पर्ची को भटकते रहे मतदाता

Tue, 29 May 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन का दावा हवाई, पर्ची को भटकते रहे मतदाता
प्रशासन का दावा हवाई, पर्ची को भटकते रहे मतदाता
विज्ञापन

सहारनपुर। कैराना लोकसभा उपचुनाव के मतदान के दौरान लोगों में पर्ची नहीं मिलने के कारण प्रशासन के खिलाफ आक्रोश रहा। मतदाताओं ने प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कई गांव में तो 50 प्रतिशत ही मतदाता पर्चियां बांटी गई। हालांकि डीएम ने दो दिन पहले 95 प्रतिशत मतदाताओं को पर्ची वितरित करने का दावा किया था।
नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव चालाकपुर में मतदाता पर्ची नहीं मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। गांव निवासी जितेंद्र कुमार और मो. अजीम ने बताया कि उनके गांव में 50 प्रतिशत मतदाताओं को पर्ची नहीं मिली है। गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पर्ची बनवाने के लिए लाइनों में लगना पड़ा। कुछ लोग इस वजह से वोट भी नहीं डाल पाए। इसी तरह गांव मानकपुर निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उनके गांव में भारी संख्या में मतदाता पर्चियां वितरित नहीं की। गांव तेलीपुरा निवासी लियाकत अली ने बताया आसपास के सभी गांवों में घर-घर मतदाता पर्चियां भिजवाई गई। मगर, उनके गांवों में बड़ी संख्या में पर्चियों को नहीं बांटा गया है। इब्राहिमपुरा माजरा निवासी राशिद अली, कुरबान अहमद, आमिर और अकबर का भी आरोप है कि मतदाता पर्ची बांटने में गड़बड़ी हुई है। बड़ी संख्या में गांव के लोग वोट डालने से वंचित रह गए हैं। मतदान से पूर्व मामले की शिकायत उनके द्वारा उच्चाधिकारियों से भी की गई, लेकिन किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

ना वोटर कार्ड और ना ही आधार
सहारनपुर। मतदाताओं को अपने पहचान पत्रों को लेकर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ मतदाता ऐसे भी दिखाई दिए, जिनके पास ना तो वोटर कार्ड था और ना ही आधार बना हुआ था। गांव पटनी में 20 वर्षीय शमा परवीन बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंची तो उसके पास वोटर कार्ड नहीं था। उसने बताया कि वोटर कार्ड खो गया है और आधार कार्ड अभी बनवाया नहीं है। गांव त्रिलोकपुर और इब्राहिमपुर माजरा भी ऐसे कई मतदाता नजर आए, जिनके वोट तो बने हुए हैं, लेकिन पहचान पत्र नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed