{"_id":"5b01ba0b4f1c1bf36b8b4c74","slug":"191526839819-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन
Updated Sun, 20 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वेस्ट यूूपी वासी इस मांग को लेकर लेकर पिछले करीब 40 वर्ष से संघर्ष कर रहे हैं।
रविवार को ई मेल से भेजे ज्ञापन में व्यापार मंडल ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की स्थापना को लेकर अधिवक्ता, व्यापारी, उद्यमी से लेकर किसान तक पिछले 40 वर्षों से आंदोलित है। इस मांग को लेकर लगातार धरने-प्रदर्शन होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता भी प्रत्येक कई बार हड़ताल तक कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 22 करोड़ की जनसंख्या में से आठ करोड़ लोग वेस्ट यूपी में निवास करते हैं। इसलिए वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट की स्थापना होनी बेहद जरूरी है। जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, राम राजीव सिंघल, सरदार राजपाल सिंह, संजय भसीन, दीपक राज सिंघल, मेजर एसके सूरी, रमेश अरोड़ा, रमेश डाबर, अनिल गर्ग, अवनीश गर्ग, सचिन सलूजा, बलदेव राज खुंगर, संजय मित्तल, संजीव सचदेवा, कृष्ण लाल मिड्ढा, राणा सिंधू, मुरली खन्ना, प्रवीन चांदना, विनोद बग्गा, अवनीश अग्रवाल, राकेश गाबा, सुधीर कर्णवाल आदि रहे।