{"_id":"5afb2bf64f1c1bd8408b5b3b","slug":"191526410230-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकें टकराईं, दो युवकों की मौत, किशोर गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकें टकराईं, दो युवकों की मौत, किशोर गंभीर
Updated Wed, 16 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। घायल बालक को ग्लोकल स्कूल के बच्चों ने अपनी बस से बेहट सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसा मंगलवार की शाम 4 बजकर 35 मिनट के लगभग बेहट एवं गंदवेड़ के बीच अग्रवाल बाग के पास हुआ। बेहट की कालोनी निवासी शौकीन (28) पुत्र यासीन कालोनी के ही फिरोज (12) पुत्र शहजाद को बाइक पर साथ लेकर रायेपुर रिश्तेदारी में जा रहा था। बेहट से निकलने पर हाइवे पर उनकी बाइक की सामने से आ रहे थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव आलमपुर अमादपुर निवासी परवेज (25) पुत्र इकराम की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बाइकों पर सवार तीनों लोग सड़क पर उछल गिरे और बाइकों के रिम तक टूट गए। हादसे में शौकीन और परवेज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शवों की हालत इतनी खराब थी कि उनकी शनाख्त कर पाना भी मुश्किल हो रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जबकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्लोकल स्कूल मिर्जापुर की बस में सवार स्कूली बच्चों ने घायल फिरोज को अपनी बस से बेहट सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।