फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आपति लगाकर सेवानिवृत शिक्षकों को किया जा रहा परेशान

आपति लगाकर सेवानिवृत शिक्षकों को किया जा रहा परेशान

Wed, 04 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
आपति लगाकर सेवानिवृत शिक्षकों को किया जा रहा परेशान
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने लेखाधिकारी तथा उप शिक्षा निदेशक पर अनावश्यक आपत्तियां लगाकर सेवानिवृत्त शिक्षकों को परेशान करने का आरोप लगाया है। संगठन पदाधिकारियों ने इस संबंध में संयुक्त शिक्षा निदेशक से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग रखी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सुशील पुंडीर और हरीपाल सिंह ने संयुक्त शिक्षा निदेशक को बताया कि लेखाधिकारी और उप शिक्षा निदेशक सेवा निवृत्त शिक्षकों के पेंशन प्रकरणों पर अकारण आपत्ति लगा रहे हैं। ऐसे में सेवानिवृत्त शिक्षक अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर है। शिक्षकों ने पूरे प्रकरण में भ्रष्टाचार होने का आरोप भी लगाया। चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों ने अपना रवैया नहीं बदला और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। प्रतिनिधिमंडल में अनिल शर्मा, नेत्रपाल सिंह, रविंद्र पंवार, वीके अग्रवाल, राजेश्वर बंधु, बृजमोहन द्विवेदी, ब्रिजेश पुंडीर, रामबीर सिंह, मनीष जायसवाल, रवि गुप्ता, शैलेश कुमार, जितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed