फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विज्ञान प्रदर्शनी में डायट का स्टाल प्रथम रहा

विज्ञान प्रदर्शनी में डायट का स्टाल प्रथम रहा

Thu, 15 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में डायट का स्टाल प्रथम रहा
विज्ञान प्रदर्शनी में डायट का स्टाल प्रथम रहा
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में पटनी में दो दिन से चल रहे विज्ञान प्रदर्शनी एवं मेले का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हो गया। डायट पटनी के स्टाल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
शैक्षिक मेले के समापन समारोह में प्राचार्य राज सिंह यादव ने कहा कि शैक्षिक मेले का उद्देश्य नवाचार तथा टीएलएम के माध्यम से बच्चों को शिक्षित करना था। शिक्षक अपने स्कूलों में जाकर टीएलएम के माध्यम से बच्चों को नई-नई जानकारी देंगे।
विज्ञापन

उप प्राचार्या अनुराधा शर्मा और वरिष्ठ प्रवक्ता मूलचंद वर्मा ने कहा कि अध्यापक बच्चों को सांस्कारिक शिक्षा देकर उन्हें काबिल बनाने का कार्य करें। इस दौरान विभिन्न बीटीसी कालेजों और डायट के छात्रों ने बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के अलावा स्वच्छ भारत अभियान सहित विभिन्न मुद्दों पर नाटक सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मेले में बेसिक शिक्षा विभाग, बीटीसी कालेज तथा डायट के कुल 26 स्टाल लगाए गए थे। स्टालों में प्रथम स्थान डायट के स्टाल को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा स्थान देवऋषि कालेज नकुड़ को मिला तथा तीसरा स्थान सरस्वती शिक्षण संस्थान सरसावा को मिला। स्टालों का मूल्यांकन पांच सदस्य समिति ने किया। इसमें उप प्राचार्या अनुराधा शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता मूलचंद वर्मा, डा. देवेंद्र कुमार, तेजपाल सिंह तथा अमित भारद्वाज रहे। इसके अलावा नवाचार में उत्कृष्ट कार्य के लिए दीपक अरोड़ा, संगीता तथा संजय को पुरस्कृत किया गया। राज्य स्तरीय कहानी प्रतियोगिता में अध्यापिका आसिया तथा संध्या शर्मा शोध एवं पाठ योजना के लिए डा. देवेंद्र कुमार, योग के लिए पूजा यादव, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए केपी सिंह, कठपुतली के लिए नीलू चोपड़ा, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मुकेश कुमार एवं कसाफी को सम्मानित किया गया।

इस दौरान प्रवक्ता इसम सिंह, अशोक गुप्ता, सतीश राणा, महेंद्र अधिकारी, संदीप अरोरा, विजय पाल, फैसल खान, नारायण शर्मा, सौरभ शर्मा, दीपक, अनुराग मिश्रा, कमल मित्तल, हार्दिक मित्तल, ममता, आरजू सैनी आदि रहे। संचालन सपना ठाकुर तथा आकाश तोमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed